लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में मामूली विवाद पर मर्डर, 23 वर्ष के युवक को मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी!

ADVERTISEMENT

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र में बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में 23 वर्षीय विपिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने आरोपी के पिता और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

social share
Google CTA

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लोनी बॉर्डर इलाके से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ रतिराम कॉलोनी में महज बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में एक 23 साल के युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिस घर में कुछ देर पहले भतीजी के जन्मदिन की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहाँ अचानक मातम पसर गया है. यह वारदात रविवार की देर रात करीब 12 बजे की है. इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहा है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.