UP Monsoon: यूपी में मॉनसून का असर बरकरार, कल इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने 14 जुलाई के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानें किन जिलों में चेतावनी है और मौसम विभाग की जरूरी सलाह.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update For 14 July 2026: उत्तर प्रदेश में कल यानि 14 जुलाई को मौसम का मिजाज अलग-अलग क्षेत्रों में अलग रहने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिलहाल किसी तरह की भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि यहां कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां अपनाने की सलाह दी है.
