Raebareli News: चकबंदी कार्यों में लापरवाही पर कैबिनेट मंत्री सख्त, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के दिए निर्देश
Raebareli Chakbandi News: रायबरेली में कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे ने चकबंदी कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के जल्द और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए. उन्होंने वर्षों से अटकी प्रक्रियाओं पर नाराजगी जताई, धारा-52 की लंबित रिपोर्ट तत्काल भेजने को कहा और अधिकारियों को लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी.
ADVERTISEMENT

चकबंदी कार्यों में लापरवाही पर कैबिनेट मंत्री सख्त, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के दिए निर्देश
Raebareli News: प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे ने जिले में चकबंदी कार्यों में हो रही देरी और लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक की. बैठक में अपर जिलाधिकारी (चकबंदी) समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. मंत्री ने लंबित मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
