'अपराधियों पर क्या फूल बरसाए जाएंगे...,' मेरठ थप्पड़ कांड पर SSP अविनाश पांडे के समर्थन में बोले ओम प्रकाश राजभर
ADVERTISEMENT
SSP Avinash Pandey: मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड के बाद एसएसपी अविनाश पांडे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. थप्पड़ कांड और विरोध के बीच कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर उनके समर्थन में उतर आए हैं.
SSP Avinash Pandey: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए ललिता गौतम हत्याकांड के बाद एसएसपी अविनाश पांडे लगातार सियासी दलों और लोगों के निशाने पर बने हुए हैं. एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद उन्हें लगातार घेर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया और फोन कॉल के जरिए उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं. उनके परिवार पर भी विवादित टिप्पणियां की गई हैं, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. इस बड़े विवाद के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर एसएसपी अविनाश पांडे के समर्थन में उतर आए हैं और उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया है.
