7 साल की बच्ची को चिप्स और कुरकुरे का लालच देकर ले गए, गाजियाबाद में मासूम का निर्माणाधीन मॉल में मिला शव
ADVERTISEMENT
Ghaziabad Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक सात साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. यह पूरी घटना नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन मॉल के अंदर घटी है.
Ghaziabad Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है. यहाँ नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में एक निर्माणाधीन मॉल से सात साल की मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ है. बच्ची के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि बच्ची के साथ पहले दरिंदों ने दुष्कर्म किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में भारी आक्रोश है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन कार्रवाई की और दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
