Gonda News: गोण्डा ने पूरा किया 42.54 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, जनभागीदारी से हरित भविष्य की मजबूत नींव
Gonda Plantation News: गोण्डा में वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत 42.54 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया. जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों की सहभागिता से अभियान जनआंदोलन बना. प्रशासन ने पौधारोपण के साथ पौधों की सुरक्षा और जीवितता सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया.
ADVERTISEMENT

गोण्डा ने पूरा किया 42.54 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, जनभागीदारी से हरित भविष्य की मजबूत नींव
Gonda News: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत जनपद गोण्डा ने 42 लाख 54 हजार 100 पौधों के रोपण का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया. जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों और जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, ग्राम पंचायतों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान जिला मुख्यालय से लेकर तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक रूप से संचालित किया गया.
