Chandauli News: रास्ते के विवाद में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, तीन सगे भाई गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
Chandauli Crime News: चंदौली में रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हुए हमले में तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडा बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.
ADVERTISEMENT

रास्ते के विवाद में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, तीन सगे भाई गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
Chandauli News: जनपद चंदौली की कोतवाली पुलिस ने रास्ते के विवाद में कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले का खुलासा करते हुए तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी और एक डंडा भी बरामद किया है.
