लेटेस्ट न्यूज़

साइबर ठगी से बना था करोड़ों का मालिक! अब अलाउद्दीन की 2.5 करोड़ की संपत्ति पर मेरठ पुलिस का शिकंजा, कई संपत्तियां हुईं कुर्क

मेरठ पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी अलाउद्दीन की 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर दी है. जानिए पूरी कार्रवाई और मामले की पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

Meerut Cyber Fraud Property Seized
Meerut Cyber Fraud Property Seized (Photo Enhanced by AI)
social share
Google CTA

Meerut Cyber Fraud Case: मेरठ में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी है. बता दें जिलाधिकारी के आदेश पर थाना लोहियानगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है. पुलिस ने मौके पर मुनादी कराकर लोगों को कार्रवाई की जानकारी दी और संपत्तियों पर जब्ती का नोटिस चस्पा कर दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी अलाउद्दीन ने साइबर फ्रॉड से अर्जित पैसों से करीब 2.50 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई थी.