Mathura News: मौसम की दोहरी मार, दो दिन की बारिश के बाद धूप बनी आफत, फरह क्षेत्र में बाजरा-ज्वार पर कीटों का हमला, जानिए किसानों की क्या है मांग
Mathura Agriculture News Update: मथुरा के फरह क्षेत्र में दो दिन की बारिश के बाद बढ़ी उमस से बाजरा और ज्वार की फसलों पर कीटों का प्रकोप बढ़ गया है. किसान कीटनाशकों का छिड़काव कर फसल बचाने में जुटे हैं और कृषि विभाग से सर्वे, तकनीकी सलाह तथा राहत की मांग कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

मौसम की दोहरी मार, दो दिन की बारिश के बाद धूप बनी आफत, फरह क्षेत्र में बाजरा-ज्वार पर कीटों का हमला, जानिए किसानों की क्या है मांग
Mathura News: फरह क्षेत्र में लगातार दो दिन हुई बारिश के बाद निकली तेज धूप और उमस ने बाजरा व ज्वार की फसलों पर कीटों का प्रकोप बढ़ा दिया है. फसलों को बचाने के लिए किसान उमस भरी गर्मी में भी कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने को मजबूर हैं. वहीं, अधिक वर्षा से पहले ही कई किसानों की फसलें खराब हो चुकी हैं, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है.
