लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki News: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, अधिकारियों व चिकित्सकों ने लिया संरक्षण का संकल्प

Barabanki Environment News: बाराबंकी में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. जिला चिकित्सालय परिसर में अधिकारियों, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया तथा जनभागीदारी से हरित उत्तर प्रदेश बनाने का आह्वान किया.

ADVERTISEMENT

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, अधिकारियों व चिकित्सकों ने लिया संरक्षण का संकल्प
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, अधिकारियों व चिकित्सकों ने लिया संरक्षण का संकल्प
social share
Google CTA

Barabanki News: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित पौधरोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत रविवार को जिला चिकित्सालय, बाराबंकी में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, चिकित्सकों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश में हरित आवरण बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को पौधरोपण और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा.