Chandauli Weather News: बारिश थमी, उमस का कहर शुरू, धूप निकलते ही उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, 33 डिग्री तापमान में बेहाल हुए लोग
Chandauli Weather Update: चंदौली में बारिश थमने के बाद निकली तेज धूप ने उमस बढ़ा दी है. 33 डिग्री तापमान के बावजूद अधिक नमी के कारण लोग गर्मी से बेहाल रहे. बाजारों में आवाजाही घटी, जबकि चिकित्सकों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने और तेज धूप से बचने की सलाह दी.
ADVERTISEMENT

बारिश थमी, उमस का कहर शुरू, धूप निकलते ही उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, 33 डिग्री तापमान में बेहाल हुए लोग
Chandauli News: रविवार को सुबह से धूप निकलते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया. पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तेज धूप और हवा में नमी बढ़ने से पूरे नगर में भीषण उमस का माहौल बन गया। लगभग 33 डिग्री सेल्सियस तापमान के बावजूद अधिक आर्द्रता के कारण लोगों को सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक गर्मी महसूस हुई. उमस भरी गर्मी से लोग दिनभर बेचैन नजर आए.
