लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है, गोकुल में गूंजा स्वच्छता का संकल्प, कई शहरों से गोकुल पहुंचे 350 स्वयंसेवक

Braj Cleanliness Drive: मथुरा के गोकुल में रविवार को 'हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है' अभियान के तहत 350 से अधिक स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया. कई शहरों से पहुंचे प्रतिभागियों ने तीर्थ स्थलों की सफाई कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा जनभागीदारी का संकल्प दोहराया.

ADVERTISEMENT

हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है, गोकुल में गूंजा स्वच्छता का संकल्प, कई शहरों से गोकुल पहुंचे 350 स्वयंसेवक
हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है, गोकुल में गूंजा स्वच्छता का संकल्प, कई शहरों से गोकुल पहुंचे 350 स्वयंसेवक
social share
Google CTA

Mathura News: उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन एवं हार्टफुलनेस के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 'हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है' महाअभियान के अंतर्गत रविवार को महावन स्थित चिंता हरण महादेव घाट और श्री नंद भवन (84 खंभा) परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान में 350 से अधिक स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया.