एक ही शख्स के नाम 3 पासपोर्ट, हर बार बदली जन्मतिथि, पीलीभीत के सिमरप्रीत के 3 अलग-अलग DOB देख पुलिस भी हिल गई!
पीलीभीत में PCC जांच के दौरान तीन पासपोर्ट मामला सामने आया. पुलिस के अनुसार एक ही व्यक्ति ने अलग-अलग जन्मतिथि और निजी जानकारी से तीन पासपोर्ट बनवाए. मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
ADVERTISEMENT

Philibhit Three Passports Different Birth Dates (Photo: AI)
Pilibhit Passport News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पासपोर्ट से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति पर अलग-अलग जन्मतिथि और निजी जानकारी का इस्तेमाल कर तीन पासपोर्ट हासिल करने का आरोप लगा है. मामला उस समय उजागर हुआ जब उस व्यक्ति ने पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) के लिए आवेदन किया. जांच के दौरान पासपोर्ट रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिलने पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने पुलिस को सूचना दी. अब वहीं के घुंघचाई थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.
