लेटेस्ट न्यूज़

Amethi Mandi Bhav: मानसूनी बारिश से सब्जियों के दाम में उछाल, रसोई का बजट बिगड़ा, जानिए आज का ताजा भाव

Amethi Mandi Bhav Today: अमेठी में लगातार मानसूनी बारिश से सब्जियों की आवक घटने के कारण दाम तेजी से बढ़ गए हैं. टमाटर, प्याज, अदरक और लहसुन की कीमतें एक सप्ताह में डेढ़ से दोगुनी तक पहुंच गई हैं. बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है.

ADVERTISEMENT

मानसूनी बारिश से सब्जियों के दाम में उछाल, रसोई का बजट बिगड़ा, जानिए आज का ताजा भाव
मानसूनी बारिश से सब्जियों के दाम में उछाल, रसोई का बजट बिगड़ा, जानिए आज का ताजा भाव
social share
Google CTA

Amethi News: लगातार हो रही मानसूनी बारिश का असर अब सब्जी बाजार पर भी दिखाई देने लगा है. बारिश और जलभराव के चलते बाहरी मंडियों से सब्जियों की आवक कम हो गई है, जिससे स्थानीय बाजार में कई सब्जियों के दाम एक सप्ताह के भीतर डेढ़ से दोगुने तक बढ़ गए हैं. टमाटर, प्याज, अदरक और लहसुन समेत अधिकांश सब्जियों की कीमतों में तेजी आने से आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित हुआ है.