गोरखपुर में गुंडों के हौसले बुलंद! पुलिस के सामने ही एक महिला को कार से खींचकर किया ये सब
ADVERTISEMENT
Gorakhpur News: गोरखपुर में एक सड़क हादसे के दौरान महिला की कार के साथ तोड़फोड़ और मारपीट की गई है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से सरेआम गुंडागर्दी और पुलिस की लापरवाही का एक मामला सामने आया है. यहाँ शाहपुर थाना क्षेत्र के कौवा बाग रेलवे अस्पताल मार्ग पर दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक महिला की कार में तोड़फोड़ की गई. उपद्रवी यहीं नहीं रुका, उसने महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट भी की. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सब कुछ देखते रहे और मूकदर्शक बने रहे.
