Fatehpur News: भाजपा नेत्री के घर में घुसकर हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, गांव में कड़ी सुरक्षा, बाकी की तलाश जारी
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में भाजपा नेत्री के घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है. गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
ADVERTISEMENT

भाजपा नेत्री के घर में घुसकर हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, गांव में कड़ी सुरक्षा, बाकी की तलाश जारी
Fatehpur News: थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कंजरन डेरा मजरा जाफरपुर सिठर्रा में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला मंत्री जालिद्री गिहार के घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
