हिजाब और यूनिफॉर्म विवाद पर मायावती का रिएक्शन आया सामने, बोलीं- कोर्ट-कचहरी के बजाय आपसी समझ से सुलझाएं मामला
इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रयागराज स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में 11वीं की मुस्लिम छात्रा को स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की अनुमति से इनकार करने के फैसले के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने प्रतिक्रिया दी है.
ADVERTISEMENT

Mayawati on Hijab and Uniform Statement
Mayawati on Hijab and Uniform Statement: इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रयागराज स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में 11वीं की मुस्लिम छात्रा को स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की अनुमति से इनकार करने के फैसले के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को कोर्ट-कचहरी तक ले जाने के बजाय स्थानीय स्तर पर स्कूल प्रबंधन और शासन-प्रशासन की आपसी सूझबूझ से सुलझाने की कोशिश होनी चाहिए. मायावती ने धार्मिक मामलों पर संकीर्ण राजनीति से बचने की भी सलाह दी.
