Fatehpur News: SDM के आदेश से मिला कब्जा, रातोंरात फिर हुई जमीन पर धान की रोपाई, पीड़िता ने DM-SP से लगाई न्याय की गुहार
Fatehpur Land Dispute: फतेहपुर में एसडीएम के आदेश पर कब्जा दिलाई गई जमीन पर रातोंरात दोबारा धान की रोपाई कर कब्जा करने का आरोप लगा है. पीड़िता ने मारपीट और धमकी का आरोप लगाते हुए डीएम और एसपी से न्याय की गुहार लगाई. प्रशासन ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया.
ADVERTISEMENT

SDM के आदेश से मिला कब्जा, रातोंरात फिर हुई जमीन पर धान की रोपाई, पीड़िता ने DM-SP से लगाई न्याय की गुहार
Fatehpur News: जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दवतपुर मजरे गौंती गांव में एक महिला की भूमि पर कथित रूप से दोबारा कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि उपजिलाधिकारी (SDM) के आदेश पर राजस्व टीम और पुलिस ने पहले भूमि की पैमाइश कराकर उसे कब्जा दिलाया था, लेकिन उसके बाद दबंगों ने फिर से खेत में धान की रोपाई कर जमीन पर कब्जा कर लिया.
