लेटेस्ट न्यूज़

धान रोपती महिलाओं के बीच वायरल हुआ प्रिया सरोज का वीडियो... जानिए जौनपुर की युवा सांसद का पूरा सियासी सफर!

ADVERTISEMENT

UP News: जौनपुर की सांसद प्रिया सरोज एक बार फिर वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. जानिए उनके राजनीतिक सफर, परिवार, समाजवादी पार्टी में उनकी भूमिका, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और पूर्वांचल की राजनीति में उनकी बढ़ती पकड़ की पूरी कहानी.

social share
Google CTA

UP News: प्रिया सरोज जौनपुर से पहली बार सांसद बनी हैं और अपनी अलग राजनीतिक शैली के चलते लगातार सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह धान की रोपाई कर रहीं महिलाओं से बातचीत करती नजर आईं. इस वीडियो को एक खास एंगल से शूट किए जाने के कारण सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया. प्रिया सरोज अंग्रेजी और भोजपुरी दोनों भाषाओं में सहजता से संवाद करती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता व रील्स भी अक्सर चर्चा और आलोचना का विषय बनती रहती हैं. हालांकि इस विवाद के बावजूद उनकी लोकप्रियता में कोई खास कमी नहीं आई है और वे अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय बनी हुई हैं.