Meerut Lalita Gautam Murder Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड, अखिलेश यादव से मिला पीड़ित परिवार, 2 लाख की सहायता और न्याय का दिया भरोसा
Meerut Crime News: मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने सांसद इकरा हसन के साथ समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की. अखिलेश ने दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी और न्याय का भरोसा दिलाया. परिवार ने निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई.
ADVERTISEMENT

मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड, अखिलेश यादव से मिला पीड़ित परिवार, 2 लाख की सहायता और न्याय का दिया भरोसा
Meerut News: मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड के पीड़ित परिवार ने शनिवार को सांसद इकरा हसन के साथ दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की. करीब सवा घंटे तक चली इस बैठक में अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार की पूरी बात गंभीरता से सुनी और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया.
