कौन है प्रबल यादव जिसने सप्रीम कोर्ट में CJI को दी गाली, अब उसकी हंगामे की पूरी कहानी सामने आ गई
Prabal Pratap Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले प्रबल प्रताप यादव की पूरी कहानी जानिए. लखनऊ की सॉफ्टवेयर कंपनी से नौकरी जाने, सहकर्मी को कथित परेशान करने, कोर्ट में कानूनी लड़ाई और आखिरकार सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे विवाद का पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Prabal Yadav
देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में हाल ही में सुनवाई के दौरान वकील के भेष में पहुंचकर हंगामा काटने और जजों के सामने पेपर फेंककर दुर्व्यवहार करने की घटना ने सबको हैरान कर दिया था. लेकिन सवाल यह है कि सुप्रीम कोर्ट के भीतर ऐसा गदर मचाने वाला यह प्रबल प्रताप यादव आखिर कौन है? वो किस मामले को लेकर देश की सबसे बड़ी अदालत तक पहुंच गया था? दरअसल इसके पीछे एक ऐसी सनक, एकतरफा विवाद और बदले की कहानी है जो लखनऊ की एक सॉफ्टवेयर कंपनी से शुरू होकर सुप्रीम कोर्ट की दहलीज तक जा पहुंची. एक लड़की को परेशान करने के आरोप में नौकरी से निकाले जाने के बाद इस शख्स ने कंपनी को बर्बाद करने की ऐसी ठानी कि खुद सुर्खियों में आ गया.
