लेटेस्ट न्यूज़

अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से सजा मिलने के बाद पैतृक गांव में मायूसी, लोगों ने सुपरस्टार के बताए कई राज!

ADVERTISEMENT

Rajpal Yadav Jail: दिल्ली हाई कोर्ट से तीन महीने की सजा मिलने के बाद अभिनेता राजपाल यादव के पैतृक गांव कुंडरा में मायूसी का माहौल है. ग्रामीणों ने उन्हें सरल, मिलनसार और जमीन से जुड़ा इंसान बताते हुए फैसले पर दुख जताया है.

social share
Google CTA

Rajpal Yadav Jail: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा तीन महीने की सजा सुनाए जाने के बाद उनके पैतृक गांव कुंडरा के निवासी इस फैसले से खुश नहीं हैं. बंडा ब्लॉक में पड़ने वाले इस गांव के लोग अपने चहेते कलाकार के लिए बेहद परेशान हैं. ग्रामीणों का कहना है कि राजपाल यादव के साथ बहुत गलत और अन्याय हो रहा है. पूरी दुनिया को अपनी एक्टिंग से हंसाने वाला इंसान आज खुद संकट में है, जिससे पूरा गांव उनके समर्थन में खड़ा है. गांव के लोग उनके लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं और सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे हैं.