Chandauli News: मुगलसराय के आसमान में लड़ाकू विमानों की गर्जना, लोगों ने मोबाइल में कैद किया रोमांचक नजारा, बढ़ी उत्सुकता
Chandauli Viral News: चंदौली के मुगलसराय में शनिवार को आसमान में तेज रफ्तार लड़ाकू विमानों की गर्जना से लोगों में उत्सुकता बढ़ गई. कई लोगों ने इस नजारे को मोबाइल कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया. हालांकि विमानों की उड़ान को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है.
ADVERTISEMENT

मुगलसराय के आसमान में लड़ाकू विमानों की गर्जना, लोगों ने मोबाइल में कैद किया रोमांचक नजारा, बढ़ी उत्सुकता
Chandauli News: शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) का आसमान अचानक फाइटर विमानों की तेज गर्जना से गूंज उठा. आसमान में एक के बाद एक तेज रफ्तार से उड़ते लड़ाकू विमानों को देखकर लोग कुछ देर के लिए हैरान रह गए. कई लोगों ने अपने घरों की छतों, सड़कों और बाजारों से इन विमानों को देखा और मोबाइल कैमरों में उनका वीडियो कैद कर लिया. देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे.
