लेटेस्ट न्यूज़

'यह केस एक कलंक है...', अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले नृपेंद्र मिश्रा, व्यवस्था परिवर्तन पर भी दी सफाई

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने इसे 'कलंक' बताया. अयोध्या में 22 जुलाई के बाद सुरक्षा, चढ़ावा प्रबंधन और दर्शन व्यवस्था में बड़े बदलाव लागू किए जा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

 Nripendra Mishra Ram Mandir Statement
Nripendra Mishra Ram Mandir Statement (Photo: AI)
social share
Google CTA

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सख्त रुख अपनाया है. ट्रस्ट के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने इस पूरी घटना को बेहद गंभीर बताते हुए इसे 'कलंक' तक कह दिया. उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद भगवान रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं और ऐसे समय इस तरह की घटना सामने आना पूरे ट्रस्ट और उससे जुड़े लोगों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए व्यवस्थाओं में जरूरी सुधार किए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक यह भी बताया जा रहा है कि 22 जुलाई के बाद मंदिर प्रशासन, सुरक्षा और श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़े कई अहम बदलाव लागू किए जा सकते हैं.