मेरठ में वकील रवि गौतम को थप्पड़ ही थप्पड़ बरसाने के बाद चर्चा में आए… कौन हैं ‘क्लर्क’ के बेटे IPS अविनाश पांडे
Meerut SSP Avinash Pandey: ललिता गौतम हत्याकांड के बाद विवादों में घिरे मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे की कार्रवाई, विपक्ष के आरोप, पुलिस का पक्ष, करियर, सख्त छवि और चर्चित फैसलों से जुड़ी पूरी कहानी विस्तार से जानिए.
ADVERTISEMENT

Meerut SSP Avinash Pandey: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए ललिता गौतम हत्याकांड ने सूबे की सियासत में भूचाल ला दिया है. इस पूरे मामले को लेकर विपक्ष योगी सरकार और यूपी पुलिस पर लगातार हमलावर है. भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने मेरठ पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, जिसके बाद टोल प्लाजा पर पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक हुई. सपा मुखिया अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस भी लगातार यूपी पुलिस के रवैये को लेकर हमला बोल रही है. इस पूरे सियासी बवाल के केंद्र में हैं मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे. प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और गाड़ी में बंद लोगों खासकर एक वकील पर थप्पड़ बरसाने के आरोप के बाद सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक एसएसपी अविनाश पांडे निशाने पर हैं. पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर तो उनके खिलाफ मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराकर केस करने की तैयारी में हैं. हालांकि इन तमाम आरोपों और चौतरफा घिराव के बावजूद तेजतर्रार आईपीएस अविनाश पांडे बैकफुट पर आने के बजाय अपने उसी सख्त और अड़ियल मिजाज में खड़े दिखाई दे रहे हैं.
