पवन-खेसारी से जानबूझकर भिड़ती हैं अक्षरा सिंह? एक्ट्रेस ने दे दिया जवाब
भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने विवादों और अपने गानों को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के गानों के जवाब देने के आरोपों पर सफाई दी और कहा कि वह कंट्रोवर्सी नहीं, बल्कि सच बोलती हैं.
ADVERTISEMENT

Akshara Singh and Pawan Singh
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह अपने बिंदास अंदाज और बेबाक बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. हालांकि कई बार उनके यही बेबाक बोल और गाने नए विवादों को जन्म दे देते हैं. उनके आलोचकों का मानना है कि वे जानबूझकर अपने अतीत से जुड़े लोगों जैसे पवन सिंह या खेसारी लाल यादव के गानों का जवाब देने के लिए गाने बनाती हैं और कंट्रोवर्सी में घिर जाती हैं. हाल ही में बिहार Tak से एक खास बातचीत के दौरान अक्षरा सिंह ने इन सभी आरोपों पर खुलकर बात की और आलोचकों को करारा जवाब दिया.
