Gonda News: गोंडा के घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, नेपाल से छोड़े गए पानी के बाद हाई अलर्ट, तीन दिन में बाढ़ का खतरा
Gonda Flood News: नेपाल से छोड़े गए पानी के बाद गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए अगले तीन दिनों में बाढ़ की आशंका जताई है. तटबंधों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है और तटीय क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT

गोंडा के घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, नेपाल से छोड़े गए पानी के बाद हाई अलर्ट, तीन दिन में बाढ़ का खतरा
Gonda News: लगातार हो रही बारिश और नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण घाघरा (सरयू) नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. स्थिति को देखते हुए गोंडा प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. अधिकारियों के अनुसार, यदि जलस्तर बढ़ने का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो अगले तीन दिनों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है.
