लेटेस्ट न्यूज़

2027 में प्रतापगढ़ की रानीगंज सीट पर किसका होगा कब्जा? जातियों का है बड़ा प्रभाव, समझिए पूरा समीकरण

ADVERTISEMENT

Raniganj Assembly Seat: प्रतापगढ़ की रानीगंज विधानसभा सीट पर 2027 चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी अपनी सीट बचाने की कोशिश में जुटी है, जबकि भाजपा अपना खोया जनाधार वापस पाने की तैयारी कर रही है.

social share
Google CTA

Raniganj Assembly Seat: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज विधानसभा सीट पर साल 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इस सीट पर सियासत का समीकरण हमेशा बदलता रहता है और यहाँ हर बार नए समीकरण बनते और पुराने टूटते हैं. साल 2012 में बनी इस विधानसभा सीट का इतिहास रहा है कि यहाँ की जनता ने कभी भी किसी दल को लगातार दो बार जीतने का मौका नहीं दिया है. वर्तमान में समाजवादी पार्टी के विधायक अपनी सीट बचाने की कोशिश में जुटे हैं, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी भी यहाँ अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए पूरा जोर लगा रही है.