लेटेस्ट न्यूज़

रील के चक्कर में ट्रोल हो गईं सांसद जी, धान के खेत में कैमरामैन को क्या समझा रही हैं प्रिया सरोज!

Priya Saroj Viral Video: मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद प्रिया सरोज रील बनाने को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं. वायरल वीडियो में वह धान के खेत में कैमरामैन को सही एंगल सी शूट करने के निर्देश देती हुई नजर आ रही हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Priya Saroj Viral Video: जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनके सुर्खियों में रहने की वजह सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो है. प्रिया सरोज इस वायरल वीडियो में कुछ महिलाओं के साथ के धान रोपते हुईं नजर आ रही हैं. इसी दौरान उन्होंने कैमरामैन को सही एंगल से रील शूट करने का निर्देश दिया. हालांकि जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है.