यूपी के इन 2 शहरों में बनेंगी नई यूनिवर्सिटी, योगी सरकार के इस फैसले से किसानों और छात्रों को होगा बड़ा फायदा
गोरखपुर वानिकी बागवानी विश्वविद्यालय को यूपी कैबिनेट ने मंजूरी दी है. 125 एकड़ में बनने वाले इस संस्थान से कृषि शिक्षा, शोध और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिलेगी.
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh New Universities Project (Photo: AI)
Uttar Pradesh New Universities Project: गोरखपुर में उत्तर प्रदेश का पहला वानिकी और बागवानी विश्वविद्यालय (यूनिवर्सिटी) बनने जा रहा है. यूपी कैबिनेट ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है. बता दें यह विश्वविद्यालय 125 एकड़ भूमि पर लगभग ₹491 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा. इसके साथ ही कुशीनगर में एक कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की भी स्थापना भी की जाएगी. इन 2 नए यूनिवर्सिटीज के जरिए राज्य सरकार का उद्देश्य कृषि शिक्षा, शोध और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देना है, जिससे भविष्य की जरूरतों के हिसाब से यूथ को बेहतर मौका मिल सकें.
