दिल्ली HC से राजपाल यादव को लगा झटका..., चेक बाउंस केस में मिली ये सजा, अब जेल जाएंगे सुपरस्टार!
ADVERTISEMENT
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस के सात मामलों में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को तीन महीने की साधारण कारावास की सजा सुनाई है. यह मामला साल 2010 में फिल्म 'अता पता लापता' के लिए लिए गए 5 करोड़ रुपये के लोन और चेक बाउंस से जुड़ा हुआ है.
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस के सात अलग-अलग मामलों में राजपाल यादव को तीन-तीन महीने की साधारण कारावास की सजा सुनाई है. कोर्ट के आदेश के मुताबिक ये सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी, इसलिए उन्हें कुल 3 महीने जेल में बिताने होंगे. सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने अभिनेता के रवैये को संदिग्ध बताया और कहा कि रकम चुकाने के कई मौके मिलने के बाद भी उन्होंने अपने वादों को पूरा नहीं किया है. इस फैसले के बाद अब यह संभव माना जा रहा है कि राजपाल यादव को एक बार फिर जेल जाना पड़ सकता है.
