2-4 साल की तैयारी मिट्टी में मिल जाती है... TGT परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने पेपर लीक पर कह दी ये बड़ी बात!
ADVERTISEMENT
UP TGT Mains Exam 2025 के दौरान परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कड़ी जांच के बाद छात्रों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया. अभ्यर्थियों ने पेपर लीक जैसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए सरकार से पारदर्शी और नकल विहीन परीक्षा कराने की मांग की.
UP TGT Mains Exam: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (TGT) मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन आज किया जा रहा है. परीक्षा को लेकर प्रदेशभर के केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे. परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं. अभ्यर्थियों को कड़ी जांच प्रक्रिया के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया.
