Ballia Land Dispute: बलिया में रातों-रात जमीन पर दबंगों का कब्जा, लेखपाल ने कहा- शरीफ हो, जमीन बेचकर चले जाइए, CM से लगाई गुहार
Ballia Crime News: बलिया में एक व्यक्ति ने दबंगों पर खरीदी गई जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग करने का आरोप लगाया है. पीड़ित का दावा है कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई और लेखपाल ने जमीन बेचकर चले जाने की सलाह दी. मामले में मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई गई है.
ADVERTISEMENT

बलिया में रातों-रात जमीन पर दबंगों का कब्जा, लेखपाल ने कहा- शरीफ हो, जमीन बेचकर चले जाइए, CM से लगाई गुहार
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भू-माफिया का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. बांसडीह तहसील क्षेत्र के जितौरा गंगोली गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां दबंगों ने रातों-रात एक व्यक्ति की जमीन पर कब्जा कर रास्ता बना दिया और अब वहां प्लाटिंग कर उसे बेच रहे हैं. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब पीड़ित न्याय की गुहार लेकर लेखपाल के पास पहुंचा तो उसने कार्रवाई करने के बजाय उल्टा पीड़ित को जमीन बेचकर वहां से चले जाने की सलाह दे डाली.
