Raebareli Crime: भोले-भाले ग्रामीणों के अंगूठे से साइबर ठगों को पहुंचाए जा रहे थे सैकड़ों सिम, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
Raebareli Cyber Crime News: रायबरेली में लालगंज पुलिस ने ग्रामीणों के नाम पर फर्जी तरीके से सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर ठगों तक पहुंचाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. दो आरोपियों को 404 एक्टिवेटेड सिम कार्ड समेत गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने लोगों से बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है.
ADVERTISEMENT

भोले-भाले ग्रामीणों के अंगूठे से साइबर ठगों को पहुंचाए जा रहे थे सैकड़ों सिम, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
Raebareli News: अगर आपके गांव या गली-मोहल्ले में भी कोई घूम-घूमकर सस्ते में सिम कार्ड बेच रहा है और नेटवर्क न पकड़ने या वेरिफिकेशन फेल होने का बहाना बनाकर आपसे बार-बार मशीन पर अंगूठा लगवा रहा है, तो ठहर जाइए! आपका यही अंगूठा आपको सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है. रायबरेली की लालगंज थाना पुलिस ने एक ऐसे ही हाईटेक जालसाज गैंग का पर्दाफाश किया है, जो सीधे-साधे ग्रामीणों के नाम पर चुपके से फर्जी सिम एक्टिवेट कर उन्हें देश भर के साइबर अपराधियों को सप्लाई कर रहा था. पुलिस ने घेराबंदी कर दो शातिर अभियुक्तों को भारी मात्रा में अवैध सिम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है.
