लेटेस्ट न्यूज़

2027 में किसकी होगी सैयदराजा सीट, बीजेपी के सुशील सिंह और सपा के मनोज सिंह में दिखेगी टक्कर!

UP Kiska: चंदौली की वीआईपी सैयदराजा सीट पर 2027 में भाजपा के सुशील सिंह और सपा के मनोज सिंह डब्लू के बीच कांटे की टक्कर तय मानी जा रही है. जानिए सीट का इतिहास, जातीय समीकरण, चुनावी गणित और जीत-हार का पूरा विश्लेषण.

ADVERTISEMENT

Sushil Singh and Manoj Singh
Sushil Singh and Manoj Singh
social share
Google CTA

Saidraja Election 2027: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की सैयदराजा विधानसभा सीट सूबे की सबसे हॉट और वीआईपी सीटों में शुमार की जाती है. यह एक ऐसी विधानसभा है जहां कभी पूर्वांचल के बड़े बाहुबली चुनाव हार जाते हैं तो कभी उनका भतीजा उस हार का बदला लेकर लगातार जीत का परचम लहराता है. बात हो रही है माफिया डॉन बृजेश सिंह और उनके भतीजे सुशील सिंह की. साल 2012 में वजूद में आई इस सीट का इतिहास बेहद दिलचस्प रहा है. यहां मुकाबला सीधे तौर पर दो रसूखदार क्षत्रिय परिवारों के बीच होता आया है. एक तरफ जहां भाजपा के मौजूदा विधायक सुशील सिंह अपनी जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं. वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के नेता मनोज सिंह डब्लू साल 2012 की तरह एक बार फिर बड़ा उलटफेर करने का दम भर रहे हैं. स्थानीय जानकारों और पत्रकारों की मानें तो आगामी 2027 के रण में यहां की लड़ाई बेहद कशमकश और धुआंधार होने वाली है.