पहले दादा फिर पोते की बारी, आजमगढ़ में दोनों को एकसाथ किसने जान से मारा?
ADVERTISEMENT
Azamgarh Double Murder: आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बदमाशों ने जमीन विवाद के चलते 70 वर्षीय बुजुर्ग और उनके 25 वर्षीय पोते की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Azamgarh Double Murder: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ पवई थाना क्षेत्र के हेवती डिहवा गांव में गुरुवार की देर रात बदमाशों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया. हमलावरों ने 70 साल के एक बुजुर्ग और उनके 25 साल के पोते की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी है. एक ही रात में हुए इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
