Chandauli News: 45.35 करोड़ की लागत से बनेगी अलीनगर तिराहा-पचफेड़वा संपर्क मार्ग, विधायक रमेश जायसवाल ने कराया भूमि पूजन
Chandauli Development News: चंदौली में अलीनगर तिराहा से पचफेड़वा संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया. करीब ₹45.35 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना से क्षेत्र में बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी. विधायक रमेश जायसवाल ने इसे क्षेत्रीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.
ADVERTISEMENT

45.35 करोड़ की लागत से बनेगी अलीनगर तिराहा-पचफेड़वा संपर्क मार्ग, विधायक रमेश जायसवाल ने कराया भूमि पूजन
Chandauli News: विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल ने शनिवार को विकास खंड नियामताबाद में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा निर्मित कराए जाने वाले अलीनगर तिराहा से पचफेड़वा संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य का भूमि पूजन कराया. लगभग 45 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क का भूमि पूजन विधायक ने स्वयं उपस्थित रहकर स्थानीय लोगों के हाथों संपन्न कराया.
