Raebareli Accident: रायबरेली में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, जोरदार धमाके से कांपा इलाका, महिला की हालत नाजुक
Raebareli Gas Cylinder Blast: रायबरेली के इंदिरा नगर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ. हादसे में 34 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस और तकनीकी टीम विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

रायबरेली में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, जोरदार धमाके से कांपा इलाका, महिला की हालत नाजुक
Raebareli News: शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले में शनिवार को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया. धमाका इतना भीषण था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया और रसोई में काम कर रही युवती गंभीर रूप से झुलस गई. आनन-फानन में परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.
