लेटेस्ट न्यूज़

फिरोजाबाद में बच्चे को मारने वाले विराज को मिला मृत्युदंड तो नाना के गांव वालों ने खोल दिया ये राज!

Firozabad News: फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम की निर्मम हत्या के मामले में कोर्ट ने सिर्फ 40 दिनों में आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को फांसी की सजा सुनाई. जानिए हत्या की वजह, पुलिस कार्रवाई और पीड़ित परिवार की पहली प्रतिक्रिया.

ADVERTISEMENT

Firozabad News
Firozabad News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे सूबे के अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है. शिकोहाबाद कस्बे की यादव कॉलोनी में डेढ़ साल के एक मासूम बच्चे की सड़क पर बेरहमी से हत्या करने वाले रोंगटे खड़े कर देने वाले मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है. जनपद सत्र न्यायालय ने वारदात के महज 40 दिनों के भीतर दोषी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को मृत्युदंड सुनाई है. 30 मई को हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद यूपी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सिर्फ 6 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल की थी जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज और अकाट्य गवाहों के दम पर कोर्ट ने दोषी को फांसी के फंदे तक पहुंचा दिया. इस फैसले के बाद पीड़ित परिवार और बामई गांव के लोगों को कुछ तसल्ली मिली है. लेकिन उनका कहना है कि असली सुकून उस दिन मिलेगा जिस दिन हत्यारा फांसी पर लटकेगा.