लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के 8 जिलों में पुरानी गाड़ी हटाने का बेहतरीन मौका, नए वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में मिलेगी 100% छूट

UP Road Tax 100 Percent Waiver: यूपी के NCR के 8 जिलों में पुरानी बस-ट्रक हटाने पर BS-6 और EV खरीद के लिए रोड टैक्स में 100% छूट मिलेगी. जानें योजना की पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

UP Vehicle Scrappage Scheme
UP Vehicle Scrappage Scheme (Photo: AI)
social share
Google CTA

UP Vehicle Scrappage Scheme: उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग ने NCR क्षेत्र में चल रही पुरानी कमर्शियल बसों और ट्रकों को हटाने के लिए एक नई पहल शुरू की है. विभाग ने अपने आधिकारिक एक्स सोशल मीडिया अकाउंट पर 'परिवर्तन योजना' की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह योजना नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, शामली और मुजफ्फरनगर के वाहन मालिकों के लिए लागू है. इस योजना का उद्देश्य प्रदूषण फैलाने वाले पुराने वाहनों को सड़क से हटाकर BS-6 और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है. इसके लिए वाहन स्क्रैप कराने पर टैक्स और अन्य शुल्कों में राहत का लाभ भी दिया जाएगा.