लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli News: मंदिर ध्वस्तीकरण में घायल पहलवान बलदेव यादव की मौत, विधायक ने उठाई 50 लाख मुआवजे और नौकरी की मांग

Chandauli Accident News: चंदौली में सड़क चौड़ीकरण के दौरान मंदिर ध्वस्तीकरण हादसे में घायल पहलवान बलदेव यादव की उपचार के दौरान मौत हो गई. विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने परिजनों के लिए ₹50 लाख मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

ADVERTISEMENT

मंदिर ध्वस्तीकरण में घायल पहलवान बलदेव यादव की मौत, विधायक ने उठाई 50 लाख मुआवजे और नौकरी की मांग
मंदिर ध्वस्तीकरण में घायल पहलवान बलदेव यादव की मौत, विधायक ने उठाई 50 लाख मुआवजे और नौकरी की मांग
social share
Google CTA

Chandauli News: पीडीडीयू नगर पड़ाव के वीआईपी गेट के सामने सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान काली मंदिर के ध्वस्तीकरण में गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर बलदेव यादव उर्फ झिंगुरी पहलवान की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई.