लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: कांग्रेस प्रवक्ता का CM पर बयान, बोलीं- मुख्यमंत्री योगी पहले ही कर्मचारियों को दोषी ठहराकर मामले को हल्का कर रहे हैं

Saharanpur Politics News: सहारनपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुमा आचार्य ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने निष्पक्ष जांच, पूरी एसआईटी रिपोर्ट सार्वजनिक करने और दोषी पाए जाने पर किसी भी स्तर के जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

ADVERTISEMENT

कांग्रेस प्रवक्ता का CM पर बयान, बोलीं- मुख्यमंत्री योगी पहले ही कर्मचारियों को दोषी ठहराकर मामले को हल्का कर रहे हैं
कांग्रेस प्रवक्ता का CM पर बयान, बोलीं- मुख्यमंत्री योगी पहले ही कर्मचारियों को दोषी ठहराकर मामले को हल्का कर रहे हैं
social share
Google CTA

Saharanpur News: सहारनपुर पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विंग कमांडर अनुमा आचार्य ने अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर प्रेस वार्ता कर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है और बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है. साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयानों पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है.