Ballia News: विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, धीमी प्रगति पर लगाई फटकार, समय पर काम पूरा करने का दिया अल्टीमेटम
Ballia Development News: बलिया में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर धीमी प्रगति पर अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई. उन्होंने गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने, अतिक्रमण हटाने, साफ-सफाई और निर्माण में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए.
ADVERTISEMENT

विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, धीमी प्रगति पर लगाई फटकार, समय पर काम पूरा करने का दिया अल्टीमेटम
Ballia News: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को शहर के विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने परमानंदापुर स्थित कटहल नाला, मेडिकल बाईपास, माल्देपुर क्षेत्र तथा महावीर घाट पर निर्माणाधीन बाढ़ शरणालय का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
