नोएडा में फिर एक इंजीनियर की गई जान! करंट लगा और नाले में समा गया 28 साल का आर्यन, दहला देगा CCTV फुटेज
Noida News: नोएडा में बारिश के बीच करंट लगने से टेस्टिंग इंजीनियर आर्यन की दर्दनाक मौत का CCTV सामने आया। खुला नाला और जर्जर बिजली खंभा हादसे की वजह बने. जानिए पूरा मामला, अथॉरिटी की लापरवाही और परिवार का दर्द.
ADVERTISEMENT

Noida News: CCTV of Aryan
हाईटेक सिटी नोएडा में क्या अब बारिश के मौसम में सड़क पर चलना मौत को बुलावा देना है? यह सवाल हम नहीं बल्कि नोएडा की वो तस्वीरें और लगातार होते हादसे चीख चीख कर पूछ रहे हैं. अभी कुछ ही दिनों पहले इंजीनियर युवराज मेहता की मौत का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि नोएडा अथॉरिटी और बिजली विभाग की लापरवाही ने एक और होनहार 28 साल के टेस्टिंग इंजीनियर आर्यन को अपनी भेंट चढ़ा लिया. सुबह अपने काम पर निकले आर्यन को क्या पता था कि जिस पानी से बचने के लिए वो सड़क के किनारे से गुजर रहा है, वही रास्ता उसकी जिंदगी का आखिरी रास्ता बन जाएगा. इस खौफनाक हादसे का एक लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. इस घटना ने एक बार फिर नोएडा अथॉरिटी के दावों और वादों की पोल खोलकर रख दी है.
