Sitapur News: सीतापुर में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने शारदा नदी तट का किया निरीक्षण, राहत कार्यों की तैयारियां परखी
Sitapur Flood News: सीतापुर में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. जिलाधिकारी राजागणपति आर. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने शारदा नदी तट का निरीक्षण कर सुरक्षा कार्यों, राहत तैयारियों और बाढ़ प्रबंधन का जायजा लिया. अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए.
ADVERTISEMENT

सीतापुर में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने शारदा नदी तट का किया निरीक्षण, राहत कार्यों की तैयारियां परखी
Sitapur News: जिले में संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में जिलाधिकारी राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने शनिवार को तहसील बिसवां क्षेत्र के ग्राम म्योंडी छोलहा और श्रीरामपुरवा का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ तैयारियों का जायजा लिया.
