बलिया में सपा कार्यकर्ताओं ने काटा जमकर बवाल, ओपी राजभर को दिखाए काले झंडे
ADVERTISEMENT
Om Prakash Rajbhar: बलिया दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया है. इसके ओम प्रकाश राजभर ने मंच से राजभर ने अखिलेश यादव और सपा के शीर्ष नेताओं पर जमकर निशाना साथा है.
Om Prakash Rajbhar: प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी का दौर बहुत तेज हो गया है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर इन दिनों समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर लगातार हमलावर हैं. 11 जुलाई को बलिया पहुंचे ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. हालांकि, कार्यक्रम में पहुंचने से पहले उन्हें सपा कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा है. मंच पर पहुंचते ही राजभर ने सपा के शीर्ष नेताओं के साथ अपने पुराने गठबंधन टूटने और उनकी कार्यशैली पर खुलकर अपनी बात रखी है.
