Amethi Weather News: बारिश के बाद धूप का कहर, अमेठी में धान की रोपाई के बीच उमस की मार, किसान और आमजन दोनों परेशान
Amethi Weather update: अमेठी में बारिश के बाद निकली तेज धूप ने उमस बढ़ा दी है. बाजारों में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली, जबकि खेतों में धान की रोपाई कर रहे किसान भी परेशान हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश और बादलों की संभावना जताई है.
ADVERTISEMENT

बारिश के बाद धूप का कहर, अमेठी में धान की रोपाई के बीच उमस की मार, किसान और आमजन दोनों परेशान
Amethi News: रविवार को सुबह तेज धूप निकलने के साथ ही जिले में उमस और चिपचिपी गर्मी का असर बढ़ गया. बीते दिनों हुई बारिश के बाद वातावरण में नमी बनी हुई है. ऐसे में धूप निकलते ही लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा. सुबह से ही पसीना निकलने लगा और हालात काफी असहज हो गए. बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और मुख्य सड़कों पर लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी.
