UP Success Story: लखनऊ की सुमन ने 1.08 लाख रुपये के सरकारी लोन से शुरू किया दोना-पत्तल का कारोबार, अब हर महीने कमा रहीं ₹12000
UP Success Story: लखनऊ की सुमन ने बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना से 1.08 लाख रुपये का लोन लेकर दोना-पत्तल निर्माण इकाई शुरू की. आज वह हर महीने करीब 12 हजार रुपये की आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बन रही हैं.
ADVERTISEMENT

UP Success Story
UP Success Story: अक्सर कहा जाता है कि अगर मेहनत का साथ सही मौके से मिल जाए तो मुश्किल हालात भी बदलने में देर नहीं लगती. सरकारी योजनाओं का असली मकसद भी यही होता है कि वे जरूरतमंद लोगों को केवल आर्थिक मदद न दें, बल्कि उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर भी दें. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी ब्लॉक की रहने वाली सुमन की कहानी इसी बदलाव की एक मिसाल है. आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सरकारी योजना के सहयोग से अपना छोटा कारोबार शुरू कर आज आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है.
