Raebareli Mandi Bhav: रायबरेली में बढ़ती महंगाई, रसोई का बदला गणित, तेल-मसालों की कीमतों में लगी आग से थाली का स्वाद हुआ फीका
Raebareli Mandi Bhav Today: रायबरेली में खाद्य तेल और मसालों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. आपूर्ति कम होने से सरसों के तेल और मसालों के दाम 20 से 40 रुपये तक बढ़ गए हैं. महंगाई के कारण परिवार अब जरूरत भर का सामान खरीदने को मजबूर हैं.
ADVERTISEMENT

रायबरेली में बढ़ती महंगाई, रसोई का बदला गणित, तेल-मसालों की कीमतों में लगी आग से थाली का स्वाद हुआ फीका
Raebareli News: किचन से आने वाली मसालों की वह भीनी-भीनी खुशबू अब आम आदमी की जेब को महका नहीं, बल्कि झुलसा रही है. खाद्य तेलों और रोजमर्रा के मसालों की आसमान छूती कीमतों ने आम परिवारों की रसोई का पूरा बजट बिगाड़ कर रख दिया है. आलम यह है कि जो गृहणियां पहले महीने की शुरुआत में ही डिब्बे भर-भर कर राशन और मसाले ले आती थीं, वे अब सिर्फ 'ज़रूरत भर' का सामान खरीदकर काम चलाने को मजबूर हैं. थोक और रिटेल मंडियों में आई इस मंदी और महंगाई का असर अब छोटी किराना दुकानों से लेकर बड़े बाजारों की रौनक पर साफ देखा जा सकता है.
