यूपी में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक एक ही पोर्टल पर मिल रही सरकारी और प्राइवेट नौकरियां, कंपनियां खुद करेंगी शॉर्टलिस्ट
UP Rojgar Sangam Portal: के जरिए 10वीं पास, ग्रेजुएट और तकनीकी योग्यता रखने वाले युवा सरकारी व प्राइवेट नौकरियों के लिए मुफ्त रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. जानिए सेवा योजन पोर्टल पर आवेदन की पूरी प्रक्रिया.
ADVERTISEMENT

UP Rojgar Sangam Portal
UP Rojgar Sangam Portal: उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार डिजिटल माध्यमों का लगातार विस्तार कर रही है. इसी कड़ी में सरकार का रोजगार संगम पोर्टल (सेवा योजन पोर्टल) युवाओं के लिए एक अहम प्लेटफॉर्म बनकर सामने आया है. इस पोर्टल के जरिए 10वीं पास, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएट, तकनीकी डिग्रीधारक और अन्य योग्य उम्मीदवार सरकारी आउटसोर्सिंग और निजी क्षेत्र की नौकरियों की जानकारी एक ही जगह पर पा सकते हैं. इसके साथ ही रोजगार मेलों में भाग लेने और कंपनियों तक अपनी प्रोफाइल पहुंचाने की सुविधा भी मिलती है.
